आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में कम बारिश के कारण अनंतपुर और कुरनूल के कई तालाब व जलाशय सूख गए थे। गणेश विसर्जन के लिए पानी नहीं मिलने पर कुछ श्रद्धालुओं ने प्रतिमाएं सूखी नदी और तालाबों में रख दीं। इसके बाद हुई बारिश से जलस्तर बढ़ा और प्रतिमाएं पानी में डूब गईं। इन दृश्यों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
#andhrapradesh #rayalaseema #ganeshchaturthi #ganpativisarjan #heavyrain
