मेरठ के जाकिर नगर में तालिब की संदिग्ध मौत अब हत्या के मामले में बदल गई है। पुलिस के अनुसार, पत्नी इलमा और उसके कथित प्रेमी अमन पर हत्या का आरोप है। परिजनों का दावा है कि दुपट्टे से गला दबाकर हत्या के बाद मौत को हार्ट अटैक बताया गया और शव मुजफ्फरनगर में दफना दिया गया। मोबाइल चैट, कॉल रिकॉर्डिंग और गले के निशान से शक गहराया। पुलिस शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराएगी।
#uttarpradesh #meerut #pati #wife #betrayal
