कोटा के वार्ड 33 से निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण मुरारी कहार का अनोखा चुनाव प्रचार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। प्रचार के दौरान उन्होंने महिला के साथ बर्तन मांजे और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। हालांकि, राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों में उनका यह अनोखा प्रचार जीत में नहीं बदल सका। प्रत्याशी को प्रचार से चर्चा और सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां मिलीं, लेकिन चुनावी परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहा।
