मध्य प्रदेश के दमोह जिले के केवल्लारी गांव के एक युवक ने प्रेमिका से शादी की मन्नत लेकर मां शारदा के दरबार में अनोखी आस्था दिखाई। प्रेमिका शादी के लिए तैयार है, लेकिन उसके परिवार वाले राजी नहीं हैं। उन्हें मनाने और अपनी मुराद पूरी होने की आस में युवक घुटनों के बल मां शारदा मंदिर की 1100 सीढ़ियां चढ़ गया। उसकी यह कोशिश प्रेम, विश्वास और समर्पण की भावुक कहानी बन गई।
