अमृतसर के बिजनेसमैन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान उर्फ राजा डी किंग ने 22 सितंबर को चंडीगढ़ में ‘iPhone लंगर’ लगाने का ऐलान किया है। उनके मुताबिक, दोपहर 12 से 2 बजे तक मीडिया और लोगों के सामने लाइव फोन बांटे जाएंगे। शुरुआती तौर पर 1,000 लोगों में से चुने गए विजेताओं को iPhone 17 या उससे ऊपर के मॉडल मिलेंगे। चयन सार्वजनिक लकी ड्रॉ से होगा
