पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी के मालबाजार ब्लॉक में गजलडोबा बैराज के पास तीस्ता नदी पार करते समय हाथियों के झुंड से एक नन्हा शावक बिछड़ गया और तेज बहाव में करीब 4 किलोमीटर बह गया। मछुआरों ने नाव से लगभग 3 किलोमीटर पीछा कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। वन विभाग ने प्राथमिक उपचार के बाद शावक को उसकी मां से मिला दिया।
#westbengal #wildlife #emotional #jalpaiguri #elephantrescue
