पंजाब के गुरदासपुर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की पर अपने बॉयफ्रेंड तेजिंदर सिंह की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, युवक को लड़की के अन्य लड़कों से संबंधों की जानकारी मिली थी और वह रिश्ता खत्म करना चाहता था। आरोप है कि लड़की ने उसे मिलने बुलाकर कुछ युवकों को पैसे देकर बुलाया, जिन्होंने उसकी बेरहमी से पिटाई की। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
