छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गंगानगर में 57 वर्षीय रूखमणी ठाकुर ने बहू कविता ठाकुर पर प्रेमी से बात करने से टोकने के बाद कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। 2 अगस्त को बयान और 3 अक्टूबर की शिकायत के बाद पुलिस ने BNS धारा 118(1) में केस दर्ज किया। पीड़िता ने बहु पर जेवर और 3.50 लाख रुपये ले जाने का आरोप भी लगाया है।
