ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में 6 मई 2025 की रात सड़क पर नमाज पढ़ रही 20 वर्षीय पाकिस्तानी छात्रा सामिया मलिक की कार की टक्कर से मौत हो गई। ड्राइवर एश्टन जैकब फ्रेंड ने पहले कंगारू समझने की बात कही और अदालत में अपना अपराध स्वीकार किया। अब उसे जेल की सजा मिली, लेकिन सजा निलंबित कर दी गई। साथ ही 10 साल तक ड्राइविंग पर रोक लगाई गई।
