दुनिया में आते ही एक नवजात अपने अनोखे अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में बच्चा सिर के पीछे हाथ रखकर बेहद आराम से लेटा नजर आ रहा है। उसके इस क्यूट पोज को देखकर लोग हंस रहे हैं और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स कह रहे हैं कि भाई ने जन्म लेते ही जिंदगी को एंजॉय करना शुरू कर दिया!
