राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक थर्ड ग्रेड शिक्षिका की नौकरी का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। आरोप है कि गलत जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल की गई। परिजनों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने के बाद नाराज पिता ने विभाग में शिकायत की थी। चार साल बाद भी शिक्षिका की नौकरी पक्की नहीं हुई। हाईकोर्ट ने जांच के आदेश दिए हैं और विभागीय जांच जारी है।
