हरियाणा के हिसार स्थित सातरोड खुर्द गांव में 42 वर्षीय महेश का शव रविवार सुबह किराये के मकान में चारपाई पर लहूलुहान मिला। गर्दन पर नाखूनों के निशान और सिर, कंधे व हाथ पर चोटें थीं। पड़ोसी के मुताबिक, रात करीब 3:30 बजे पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। भाई की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी सीमा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम और जांच जारी है।
