मेगन बेकर-टाउन्स जब 5 साल की थीं, तब उन्होंने फादर्स डे पर अपने पिता ग्लेन बेकर को क्रेयॉन और धागे से सजाकर कागज़ की टाई गिफ्ट की थी। ग्लेन ने इसे संभालकर रखा और वादा किया कि बेटी की शादी में इसे पहनेंगे। 24 साल तक कई बार घर बदलने के बावजूद उन्होंने इसे सुरक्षित रखा। बेटी की शादी में फादर-डॉटर डांस के दौरान टाई पहनकर उन्होंने मेगन को भावुक कर दिया।
