अमेरिका की कैटलिन बैलार्ड ने टीचर की नौकरी छोड़कर डॉग वॉकिंग को फुल टाइम करियर बना लिया। उन्होंने शुरुआत में इसे साइड हसल के तौर पर शुरू किया था। टीचर रहते हुए इससे 35 हजार डॉलर से ज्यादा कमाए। अब वह हफ्ते में करीब 15-20 घंटे काम करके हर महीने 4,000-4,500 डॉलर यानी करीब 4.3 लाख रुपये कमाती हैं। उनकी कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
